फिजिक्सवाला के छात्र संचित पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
नोएडा। शिक्षा कंपनी फिजिक्सवाला के छात्र संचीत पटेल ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इस वर्ष बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर इस टीम में केवल 6 छात्रों का चयन किया जाता है और संचीत उन चुनिंदा विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलख पांडे ने कहा कि संचीत की उपलब्धि यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादों के साथ छात्र बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए जिस अनुशासन और मेहनत की जरूरत होती है, संचीत ने उसे पूरी लगन से निभाया है। संचीत पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि फिज़िक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों को एक साथ संतुलित करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन लगातार अभ्यास और शिक्षकों के सहयोग से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें प्रतियोगिता के लिए मजबूत तैयारी करने में मदद मिली।
कठिन चयन प्रक्रिया पार कर बनाई जगह
संचीत का तैयारी सफर फाउंडेशन बैचों से शुरू हुआ और आगे चलकर एडवांस कक्षाओं, क्वालिफायर बैचों और विशेष प्रशिक्षण शिविरों तक पहुंचा। उन्होंने सभी चरण सफलतापूर्वक पार करते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। बिहार के बेतिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 10 के छात्र संचीत के पिता पूर्व सैनिक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड की चयन प्रक्रिया बेहद कठिन मानी जाती है। इसकी शुरुआत नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन जूनियर साइंस से होती है, जिसमें देशभर के हजारों छात्र हिस्सा लेते हैं। इसके बाद चुनिंदा छात्रों को इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड और फिर विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना जाता है। अंत में केवल 4 से 6 छात्रों की टीम भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित होती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






