ग्रेटर नोएडा में कारों में तोड़फोड़, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

top-news
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी दो कारों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से हमला करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी दो कारों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वाहन खड़ा करने को लेकर पुराना विवाद

पीड़ित के अनुसार घटना 25 मई को सूरजपुर कस्बे की शिव मंदिर वाली गली में हुई। उनकी कार और पड़ोसी गजेंद्र थारी की कार घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान रोकी, रौनक, अशोक समेत 8-9 लोग मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से कारों के शीशे और बॉडी को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि वाहन खड़ा करने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। कुछ दिन पहले भी उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था। इस बार पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

सूरजपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *