जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी सिस्टम किया चेक

top-news
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, ताले-सील और सीसीटीवी सिस्टम की जांच की। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


ताले और सील की जांच की गई

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की गहन जांच की। जांच में सभी ताले और सील पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके साथ ही वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी जांची गई, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित मिले। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और संतोषजनक पाई गईं।


सुरक्षा कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वे सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखें और पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *