नोएडा सेक्टर-2 में ट्रांसफॉर्मर में लगी भयानक आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
नोएडा के सेक्टर-2 स्थित प्लॉट नंबर D-64 में लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। दमकलकर्मियों ने सतर्कता के साथ आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को लेकर जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






