नोएडा के अतुल यादव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया भरोसा, दी बड़ी जिम्मेदारी
- Shiv Kumar
- 17 Feb, 2025
Noida: नोएडा के रहने वाले सपा कार्यकर्ता अतुल यादव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है। नोएडा विधानसभा बूथ प्रभारी भी रहे अतुल लंबे समय से सपा के लिए काम कर रहे हैं। जिसका इनाम देते हुए अखिलेश यादव ने अतुल यादव को समाजवादी पार्टी के छात्र सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। कई बार किसानों की लड़ाई लड़ते हुए जेल भी अतुल यादव गए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डॉ. इमरान राष्ट्रीय अध्यक्ष (समाजवादी छात्रसभा ) नें अतुल यादव बहलोलपुर सेक्टर 63 A निवासी को समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (छात्र सभा) नियुक्त किया है। अतुल यादव पूर्व में नोएडा महानगर के समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले नोएडा में 2022 के चुनाव में नोएडा विधान सभा बूथ प्रभारी भी रहे हैं। किसान आंदोलन में जेल गये थे। अतुल यादव के लगातार पार्टी के लिए संघर्ष करने और किसानों के लिए संघर्ष को देखते हुए पार्टी ने महत्वपूर्ण और बड़ी ज़िम्मेदारी दी हैं। अतुल यादव का कहना है उनकी यह उपलब्धि उनके साथियों को समर्पित है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






