नोएडा NCR में आतंक मचा रखे चोर गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, 3 भागते हुए गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 17 Feb, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस की और बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ ने दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि तीन को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी, लूटपाट की घटनाओं अंजाम को देते थे।
हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मारी गोली
डीसीपी सेंट्रल नोएडा
तीन बदमाश भागते हुए दबोचे गए
डीसीपी ने बताया कि घायल समीर के अन्य साथी मौके से फरार हो गये, जिन्हे काम्बिगं के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान फहीम निवासी गाजियाबाद, इस्माइल और वाहिद निवासी मेरठ के रूप में हुयी है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उसके गिरोह के द्वारा 8 फरवरी की रात्रि में थाना बिसरख में एक कार सवार व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उससे नकदी व एटीएम कार्ड छीनकर उसको रास्ते में उतार दिया गया था। इसके बाद एटीएम कार्ड का प्रयोग कर उसके खाते से रूपये निकाल लिये गये थे। जिसके संबंध में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज है। डीसीपी ने बताया कि यह गिरोह इस प्रकार की घटना करने के अभ्यस्त है। इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जनपद हापुड, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि के केस दर्ज हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार व तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






