50 हज़ार का इनामी कुत्ता आगरा से मिला, 3 महीने पहले हुआ था गायब, पढ़ें अजब गजब स्टोरी
आगरा में गायब हुआ कुत्ता आखिरकार 3 महीने बाद मिल गया.
- Rishabh Chhabra
- 17 Feb, 2025
आगरा में गायब हुआ कुत्ता आखिरकार 3 महीने बाद मिल गया. इस दौरान कुत्ते को तलाशने में 100 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन सर्विलांस और कई लोकल इनपुट की मदद ली गई. कुत्ते के मालिक ने इनाम के तौर पर 50 हजार रुपये देने की घोषणा की हुई थी.
आगरा घूमने के दौरान गायब हुआ कुत्ता
दरअसल गुड़गांव का रहने वाला एक कपल दीवाली के मौके पर लंबे वीकेंड के लिए आगरा घूमने पहुंचा था. इस दौरान उनके दो कुत्ते वूफ और ग्रेहाउंड भी साथ में आए थे. कपल आगरा के एक होटल में ठहरा हुआ था. इसी दौरान 3 नवंबर को आगरा के फतेहपुर सीकरी में घूमते समय होटल से फोन आया. जिसमें कपल को बताया गया कि ग्रेहाउंड का पट्टा खिसक गया था और वह गेट खुला होने के कारण अब आसपास कहीं मिल नहीं रहा है.
कपल ने 50 हजार का रखा था इनाम
कपल दीपायन घोष और कस्तूरी पात्रा को कुत्ता बहुत प्यारा था. इसलिए दोनों ने तुरंत कुत्ते की तलाश शुरू कर दी. इतना ही नहीं होटल पर लापरवाही के खिलाफ केस भी दर्ज कर दिया. मामले की जांच के दौरान 5 नवंबर को ग्रेहाउंड ताज महल मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया. कुत्ते को खोजने के लिए कपल ने पहले 30,000 इनाम की राशि रखी थी. जिसे बाद में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था. जब काफी खोजबीन के बाद भी कुत्ता नहीं मिला तो कपल वापस गुड़गांव लौट आए.
टूरिस्ट गाइड ने दी कपल को कुत्ते की जानकारी
इसके बाद कपल कुत्ते की याद में बार-बार आगरा पहुंचते रहे. 3 महीने तक पुलिस और कपल दोनों डॉगी की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. यहां तक कि कपल ने गलियों की नुक्कड पर खड़े होकर डॉगी की गुमशुदगी के पोस्टर बांटे. कुत्ते की तलाश में जुटे कपल को शुक्रवार को एक टूरिस्ट गाइड प्रशांत की फोन आया. उसने कहा मेहताब इलाके के पास एक कुत्ता देखा गया है, जो शायद आपका हो सकता है.
3 महीने में 15 किलो कम हो गया वजन
इसकी जानकारी मिलते ही एक बार फिर कपल आगरा पहुंच गया. कस्तूरी ने गाइड के बताए गए इलाके में जाकर कुत्ते का नाम पुकारा. हालांकि, उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला. इसी बीच थोड़ी देर बाद कुत्ता भागता हुआ आ गया. कपल ने जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रेहाउंड खोई थी, तब उसका वजह लगभग 30 किलो था और अब उसका वजन 23 किलो ही रह गया. पिछले 3 महीनों में ग्रेहाउंड का वजन 15 किलो कम हो गया है. उसकी पसलियां उसके पेट से चिपक गई है.
कपल ने होटल के मालिक के खिलाफ केस लिया वापस
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी (ताज सुरक्षा) सईद अरीब अहमद ने बताया कि हमने डॉगी की तलाश में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, खोजी कुत्ते और ड्रोन तैनात तलाश करने की भी कोशिश की थी. बहरहाल कपल ने होटल मालिक के खिलाफ केस वापस ले लिया है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






