नोएडा में 31 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा और ऊंचा, हाइटेंशन लाइन से 12 मीटर ऊपर करने की तैयारी
- Shiv Kumar
- 06 Jun, 2026
नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू होने वाला है। महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 पुश्ता तक बनने वाली एलिवेटेड रोड की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। मंगलवार को इस परियोजना की रिवाइज डीपीआर आएगी। जीएम एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इस एलिवेटेड रोड का निर्माण दो मौजूदा एलिवेटेड रोड को जोड़ने के लिए किया जाएगा।
एलिवेटेड रोड की ऊंचाई बढ़ेगी
इस परियोजना के तहत पहले हाइटेंशन लाइन से एलिवेटेड रोड की ऊंचाई करीब 4 मीटर थी। लेकिन अब इसे 8 मीटर और बढ़ाया जा रहा है। यानी हाइटेंशन लाइन से एलिवेटेड रोड की ऊंचाई करीब 12 मीटर होगी। माना जा रहा है कि नोएडा की ये सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड होगी। यह एलिवेटेड रोड नोएडा के सेक्टर-94 में प्रस्तावित 31 किमी लंबी रोड से जुड़ेगी।
निर्माण के लिए स्वाइल टेस्ट किया गया
इस परियोजना के निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। निर्माण से पहले स्वाइल टेस्ट किया गया है। इस जांच से मिट्टी की बियरिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिलेगी। बियरिंग कैपेसिटी के आधार पर पिलर की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। जिससे हाइटेंशन लाइन को बिना डिस्टर्ब किए और मानकों को देखते हुए एलिवेटेड रोड को बनाया जा सके।
आईआईटी की टीम ने किया रूट का सर्वे
रिवाइज डीपीआर के लिए आईआईटी की टीम ने हाल ही में दोबारा से इस पूरे रूट का सर्वे किया था। जिसके बाद ही ऊंचाई बढ़ाने की बात कही गई थी। सर्वे में जमीन की सतह के भौतिक और प्राकृतिक स्वरूप का विस्तृत मानचित्र तैयार किया गया, जिसमें जमीन की ऊंचाई, उतार-चढ़ाव, समोच्च रेखाएं, पेड़-पौधे, नदियां, और मानव निर्मित संरचनाएं (इमारतें, सड़कें) को सटीक रूप से मापा गया। इस सर्वे के आधार पर ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






