नोएडा में पेट्रोल पंप से चोरी हुई लग्जरी कार के साथ चोर गिरफ्तार

top-news
14 फरवरी की सुबह सुबह टॉयलेट के लिए गाड़ी से उत्तर कर थोड़ी दूर पर गया था। जब वापस आया तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं थी। शिकायत पर थाना सेक्टर 63 मुकदमा दर्ज किया गया था।

Noida: नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गिरफ्तार किया है। जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कार व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी को एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह ओला/ऊबर चलाने का कार्य करता है। 13 फरवरी को रात्रि में एच ब्लॉक सेक्टर 63 पेट्रोल पम्प के पास अपनी गाड़ी हुंडई से आया था। अधिक थक जाने के कारण राइड का इन्तजार करते-करते गाड़ी में ही सो गया था। गाड़ी की चाबी गाडी मे ही लगी थी और उसका पर्स व सैमसंग का मोबाइल फोन भी गाड़ी में ही रखा था। 14 फरवरी की सुबह सुबह टॉयलेट के लिए गाड़ी से उत्तर कर थोड़ी दूर पर गया था। जब वापस आया तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं थी। शिकायत पर थाना सेक्टर 63 मुकदमा दर्ज किया गया था।


घटना के अनावरण 2 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस को घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर सोमवार को मोहित तिवारी उर्फ शिवम पुत्र धीरेन्द्र तिवारी को साहरा कट एच ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर कार, दस्तवावेज और पैसे बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपी मोहित तिवारी उर्फ शिवम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी युसुफ व आसिफ के साथ मिलकर 62 गोल चक्कर से आगे वाजिदपुर के पास से एक गाड़ी चोरी की थी। उस गाड़ी में चाबी लगी थी और पर्स एवं मोबाइल फोन में था। गाड़ी को चोरी कर यूसुफ व आसिफ दिल्ली लेकर चले गये थे। यूसुफ से जानकारी हुई कि चोरी की गई गाड़ी से दिल्ली में भी लूट की थी तथा सिग्नेचर ब्रिज के पास गाड़ी छोड़कर भाग गये थे। मोहित तिवारी उर्फ शिवम ने बताया कि कार पार्किंग में खड़ी है। गाड़ी मालिक ’सुरेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र कपूरा राजपूत निवासी शक्ति खण्ड 4 इन्दिरापुरम थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद प्रदर्शित हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *