नोएडा में दो नाबालिगों को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 12 Jun, 2026
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया और बच्चों के साथ की गई इस हरकत की व्यापक निंदा हो रही है।
वायरल वीडियो से खुला मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो नाबालिग बच्चों को एक बाउंड्रीवॉल के पास रस्सी से बांधा हुआ देखा गया। वीडियो में दोनों बच्चों के हाथ बंधे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह घटना सेक्टर-40 स्थित गुडविल अस्पताल के पास संचालित एक टी स्टॉल की है।
दुकानदार ने बच्चों को बनाया था बंधक
पुलिस जांच में सामने आया कि आगाहपुर निवासी दुकान संचालक सुरेश कुमार पांडे ने दोनों नाबालिगों के हाथ रस्सी से बांध दिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बच्चों को बांधने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने भेजा जेल
सेक्टर-39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद आरोपी सुरेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच भी कर रही है और बच्चों से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






