नोएडा इकोटेक-3 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के तार, नकदी और वाहन के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
नोएडा में औद्योगिक इकाइयों को निशाना बनाकर हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना इकोटेक-3 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में बिजली के तार, नकदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सर्विस रोड से दबोचे गए आरोपी, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक 18 जून 2026 को सूचना के आधार पर थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के पास सर्विस रोड पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान वसीम पुत्र इश्तियाक, शाहरुख पुत्र यामीन उर्फ बेनामी और रिहान पुत्र रईस के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें 27 बंडल सामान्य बिजली के तार, 4 बंडल मोटे तार, 6 कट्टों में कटपीस वायर, खोखली तार और 4 किलो 100 ग्राम कॉपर वायर शामिल है। इसके साथ ही 9 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
10 और 16 जून की चोरी कबूली, दो मुकदमे दर्ज
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10 जून और 16 जून 2026 को अलग-अलग कंपनियों से यह सामान चो
री किया था। बरामद स्कूटी (UP14GY3669) और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल चोरी की घटनाओं में किया जाता था। पुलिस के अनुसार थाना इकोटेक-3 में पहले से ही चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें इन आरोपियों की भूमिका सामने आई है। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






