ग्रेटर नोएडा में 50 लाख के मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 100 मोबाइल बरामद

top-news
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 100 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी बरामद की है।

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आईक्यूओओ कंपनी के 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह काफी समय से मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस को लगातार मिल रही सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।


मुख्य आरोपी अब भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चोरी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी कई खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए मोबाइल कहां और किस माध्यम से बेचे जाने थे।


तकनीकी जांच से मिली बड़ी सफलता

पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए सभी मोबाइल सुरक्षित हैं और उनके मालिकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चोरी की इस बड़ी वारदात के खुलासे से पुलिस ने एक संगठित गिरोह की गतिविधियों पर भी रोक लगाने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में चोरी और साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *