मुख्यमंत्री योगी का नोएडा-ग्रेटर नोएडा दौरा: नए प्राधिकरण मुख्यालय समेत दो बड़ी परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
- Shiv Kumar
- 26 Jun, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नए अत्याधुनिक मुख्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सेक्टर-10 में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
तैयारियों का लगातार हो रहा निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम् सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
वीवीआईपी दौरे को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुचारु रूप से संपन्न कराए जाएं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






