Breaking News

नोएडा के नए प्राधिकरण भवन में पहुंचे CM योगी, स्थानीय नेताओं ने किया जोरदार स्वागत, कुछ ही देर में करेंगे लोकार्पण

top-news
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा सेक्टर-96 स्थित नए प्राधिकरण भवन पहुंच गए हैं। स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर में वह भवन का लोकार्पण करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन पहुंच गए। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद हैं।


स्वागत के बाद संबोधन

मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद विधायक पंकज सिंह ने मंच से संबोधन शुरू किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम तय समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है।


विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *