डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ऐलान, प्रदेश के 75 जिलों में कैंसर डे केयर की मिलेगी सुविधा

top-news
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय बजट और राज्य सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनवाईं।

Noida: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में आयोजित केंद्रीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम में एलान किया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में कैंसर डे केयर की सुविधा होगी। केंद्र सरकार के बजटीय प्रावधान आने के बाद इसे शुरू करने की प्रक्रिया की जाएगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू होनी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में 27 मेडिकल कॉलेज के साथ पारा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज भी चल रहे हैं। 2017 से पहले प्रदेश में 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब यह बढ़कर 35 हो गए हैं। 30 निजी मेडिकल कॉलेज भी हैं। 15 नए मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और तीन में प्रक्रिया जारी हैं।


बजट में हर तबके  में रखा गया ध्यान

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार शाम को नोएडा सेक्टर 6 में स्थित  इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित बजट संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय बजट और राज्य सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार जनता के हित में सोच रही है। केंद्रीय बजट गरीब से लेकर मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बेहतर साबित होगा। हर तबके के लोगों का बजट में ध्यान रखा गया है। आज भारत सरकार जनता के लिए सोचती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में बेहतर सुविधाओं के साथ सरकारी हॉस्पिटल कॉलेज बन रहे है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ और किसानों का रख गया है। बजट से देश की जनता खुश है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि बजट के माध्यम से देश की जनता को बेहतर जीवनशैली और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर सांसद महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और बीजेपी प्रवक्ता भी मौजूद रहे।

आठ लाख करोड़ से अधिक का बजट 
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट प्रस्ताव पेश किया गया है। जिसमें योगी सरकार 2.0 में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जब चौथा बजट गुरुवार को प्रस्तुत किया, तो सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1000 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा से उद्यमियों के सभी वर्गों को रिझाने का प्रयास किया है। बजट में बेसिक से विभाग के विद्यालयों के साथ-साथ पीएम श्री विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के विकास के लिए भी खजाना खोला है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पीएम श्री योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यालयों के बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़े जाने हेतु 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *