नंबरदार लिखवाकर अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से नंबरप्लेटों पर नंबरदार और जातियां लिखवाकर वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
- Shiv Kumar
- 29 Jun, 2026
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नंबर प्लेट की जगह नंबरदार लिखी गाड़ियां सड़कों पर भर्राटा भर रही हैं। शहर की सड़कों पर ऐसे वाहनों की है भरमार है। कहीं नंबरप्लेट की जगह जातियां लिख दी जाती है, तो किसी वाहन में ब्लैक नंबर प्लेट लगा दिया जाता है। सबसे बड़ी बात हाईटेक शहर में जहां कानून-व्यवस्था के तमाम दावे किए जाते हैं, वहां पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। प्रशासन के इस रवैये ने अपनी कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सेक्टर 33 में ब्लैक नंबरप्लेट वाली गाड़ी Now नोएडा के कैमरे में कैद
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां सड़कों पर खुलेआम घूमती नजर आ रही हैं। हमारी टीम ने सेक्टर 33 के पास एक ऐसी कार को कैमरे में कैद किया है। नोएडा के कई स्थानों पर इस तरह की गाड़ियां फर्राटा भरते देखी गई हैं। Now नोएडा की तरफ से इस मुद्दे को प्रकाशित करने पर ARTO ने ऐसी एक कार को किया सीज भी किया है, जिसमें नंबरदार लिखा पाया गया है।
Now नोएडा टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
इस पूरे मामले को लेकर 'नाऊ नोएडा' की टीम ने बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ जागरूकता मुहिम शुरू की है। हमारा उद्देश्य प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस का ध्यान ऐसे गंभीर मामलों की ओर आकर्षित करना है, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का समर्थन किया है। उन्होंने मांग किया है कि बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का मानना है कि सड़त पर हर वाहन का पंजीकरण और नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से होना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति या नियम उल्लंघन की दशा में वाहनों की पहचान आसानी से की जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






