ग्रेटर नोएडा की प्राइवेट यूनिर्विसिटी में फिर घमासान, छात्राएं आपस में भिड़ीं, एकदूसरे के खींचे बाल और बरसाए लात-घूसे
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2025
ग्रेटर
नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया
जा रहा है कि थाना दनकौर इलाके के निजी यूनिवर्सिटी कैंपस में दो छात्राएं भिड़ गईं। वॉट्सएप ग्रुप में एड करने
को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 4
से 5 छात्रों पर कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस को नहीं मिली किसी भी पक्ष से
शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग जमकर कमेंट कर रहे
हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो गलगोटिया यूनिवर्सिटी का है, जो दो दिन पुराना है।
बहस धीरे-धीरे संग्राम में बदला
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कि तीन लड़कियों के बीच
बहस हो रही है। इसके बाद
दो लड़कियां एक-दूसरे को मारने लगती हैं और किसी बात पर एक-दूसरे के बाल खींचती
हुई दिखती हैं। एक-दूसरे को थप्पड़ मारती हैं और लात मारती हैं, साथ ही बाल भी खींचती हैं। जबि एक अन्य लड़की बीच-बचाव करने की
कोशिश करती है। बाद में वह भी लड़ाई में शामिल हो जाती है। वहां मौजूद अन्य छात्र
फिर बीच-बचाव करते हैं और लड़कियों को अलग करते हैं। आखिरकार, लड़ाई बंद हो जाती है और स्थिति नियंत्रण में आ जाती है।
क्या खाकर आती हैं लड़कियां
इस घटना को वहां मौजूद किसी
व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर
दिया,जो वायरल हो गया। वीडियो में कुछ छात्र लड़ाई का मज़ा लेते और लड़कियों का
मज़ाक उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर
हजारों व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा,
"नेटफ्लिक्स से बेहतर और यह फ्री है. एक अन्य ने कहा,
"यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के
बीच लड़ाई हुई. ऐसी घटनाएं शैक्षणिक संस्थानों में नहीं होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने यह भी कहा, "ये घर से खाके क्या आती हैं
लड़कियां?"
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






