Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण का मौका, गौतमबुद्धनगर में 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

top-news
गौतमबुद्धनगर में "समाधान समारोह" अभियान के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुलह-योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा, जिससे वादकारियों को त्वरित और सरल न्याय मिल सकेगा।

जनपद में लंबित विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के लिए "समाधान समारोह" अभियान के तहत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी गई है। जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य ऐसे मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और सरल निस्तारण कराना है, जिनमें समझौते की संभावना मौजूद है। इससे वादकारियों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने की उम्मीद है।


सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुलह-योग्य मामलों का होगा निस्तारण

अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में केवल ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा, जो वर्तमान में माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और जिनका समाधान आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से संभव है। संबंधित पक्ष इस अवसर का लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण और सहमति के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी, साथ हीगौतमबुद्धनगर में "समाधान समारोह" अभियान के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुलह-योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा, जिससे वादकारियों को त्वरित और सरल न्याय मिल सकेगा। न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बनेगी।


नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जिन मामलों में समझौते की संभावना है, वे इस विशेष लोक अदालत में भाग लेकर अपने विवादों का जल्द और सरल समाधान प्राप्त करें। प्राधिकरण का कहना है कि लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित मामलों में दोनों पक्षों की सहमति को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे विवाद स्थायी रूप से समाप्त होने की संभावना अधिक रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *