Gautam Buddha Nagar में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, बिना हेलमेट इतने वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई.
- Rishabh Chhabra
- 21 Feb, 2025
गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई. ये अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में चलाया गया. इस दौरान कई वाहनों पर कार्रवाई की गई.
चेकिंग के दौरान कुल 7361 वाहनों का ई-चालान
इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने चेकिंग कर मैनुअल 3463 और ISTMS कैमरों द्वारा 3898 वाहनों का चालान किया. इस दौरान कुल 7361 ई–चालान और 20 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही को अंजाम दिया गया.
बिना हेलमेट 3612 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
इसके साथ ही विशेष अभियान (बिना हेलमेट, नो–पार्किंग,मोबाइल फोन,लाइन चेंज) के अंतर्गत बिना हेलमेट–3612, मोबाइल फोन–41, नो–पार्किंग–511, लाइन चेंज–296 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






