ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 समेत कई सेक्टरों में सीवर जाम से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने प्राधिकरण से मेन लाइन की सफाई कराने की मांग की
- Shiv Kumar
- 10 Jul, 2026
शहर के सेक्टर बीटा-1 समेत कई सेक्टरों में लंबे समय से बनी सीवर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल आंतरिक सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक मेन सीवर लाइन की नियमित और पूरी तरह सफाई नहीं कराई जाएगी, तब तक पानी की निकासी सुचारु रूप से संभव नहीं हो पाएगी और जलभराव व सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहेगी।
स्थायी समाधान की उठी मांग
स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), संबंधित विभाग, क्षेत्रीय सांसद और विधायक से अपील करते हुए कहा है कि सेक्टर बीटा-1 ही नहीं बल्कि शहर के सभी प्रभावित सेक्टरों की सीवर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। उनका कहना है कि बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही की मांग
निवासियों ने कहा कि चुनाव के समय जनता के बीच जाकर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर सवाल पूछना तथा जवाब मांगना जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद भी जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि केवल आश्वासन देने के बजाय जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






