ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में चला विशेष सफाई अभियान, RWA और प्राधिकरण की संयुक्त पहल से पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तेज

top-news
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में RWA, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सफाई एजेंसियों की संयुक्त पहल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सड़कों और गलियों में व्यापक सफाई कर सेक्टरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सेक्टर बीटा-1 आरडब्ल्यूए (RWA) कार्यकारिणी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सफाई एजेंसियों की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य कराया। अभियान के दौरान मुख्य सड़कों से लेकर सेक्टर की आंतरिक गलियों तक सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।


मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक चला सफाई अभियान

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर की साफ-सफाई, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। अभियान के तहत एंटनी कंपनी द्वारा सेक्टर बीटा-1 के बाहरी मार्गों की सफाई कराई गई। वहीं, बीटा-1 गेट नंबर-5 से गेट नंबर-2 तक KURT टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा सी-ब्लॉक की सभी गलियों में साई नाथ कंपनी की टीम ने सफाई कार्य किया, ताकि पूरे सेक्टर में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।


लोगों से भी सहयोग की अपील

अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य सुपरवाइजर, संबंधित ठेकेदार के सुपरवाइजर और सेक्टर बीटा-1 आरडब्ल्यूए के महासचिव समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्य की निगरानी करते रहे। आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टरवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और सेक्टर को साफ-सुथरा रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *