ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़, पुलिस ने भाग रहे बदमाश को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

top-news
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि देर रात थाना कासना पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी।

 Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान सिरसा गोल चक्कर के पास बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश घायल घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुई है। 

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि देर रात थाना कासना पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक संदिग्ध बाइक आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख बाइक सवार ने पुलिस पर फायर किया ।

जवाबी फायरिंग में लगी गोली

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान दानिश पुत्र अकबर निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई। बदमाश के कब्जे से बाइक, 1 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हआ है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ नकबजनी ,चोरी, गैंग्स्टर आदि आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *