ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, सोसाइटियों और औद्योगिक इकाइयों में दिया गया प्रशिक्षण

top-news
ग्रेटर नोएडा में फीडबैक फाउंडेशन और जीएनआईडीए ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और आवासीय सोसायटियों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए।

ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के सहयोग से जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWGs) को कचरा प्रबंधन के नियमों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


औद्योगिक इकाइयों और आवासीय सोसायटियों में हुए प्रशिक्षण सत्र

यह जागरूकता अभियान श्री भारत इंटरनेशनल कंपनी (इकोटेक-12), स्टेलर जीवन सोसाइटी (सेक्टर-1) और 11th एवेन्यू सोसाइटी (सेक्टर-16C) में आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में संबंधित संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारी, प्रबंधन प्रतिनिधि, आवासीय सोसायटियों के निवासी और हाउसकीपिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।


साझी जिम्मेदारी से बनेगा स्वच्छ और टिकाऊ शहर

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि स्वच्छ और सतत शहर का निर्माण तभी संभव है, जब निवासी, प्रबंधन, प्रशासन और हाउसकीपिंग स्टाफ मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करें। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *