नोएडा पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
- Shiv Kumar
- 19 Jul, 2026
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का रविवार को नोएडा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फिल्म सिटी के पास आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेता अनुज प्रधान ने भी डॉ. रोहित मिश्रा को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: रोहित मिश्रा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्रा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन का माहौल बना है, जिससे जनता भाजपा के साथ खड़ी है।
PDA को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना
डॉ. रोहित मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी ही पार्टी के नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे हैं, वे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भी अखिलेश यादव को हार का सामना करना पड़ेगा और प्रदेश की जनता फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए और डॉ. रोहित मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






