Greater Noida में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक अरेस्ट, ये था पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा की थाना दनकौर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने वादी के द्वारा एक युवक पर अपने भाई को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था
- Rishabh Chhabra
- 24 Feb, 2025
ग्रेटर नोएडा की थाना दनकौर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने वादी के द्वारा एक युवक पर अपने भाई को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था. इसी मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अरेस्ट कर लिया है.
ये था पूरा मामला
बताया जा रहा है कि 21 फरवरी 2025 को वादी द्वारा थाना दनकौर पर सूचना अंकित करायी गयी थी कि 15 फरवरी 2025 को वादी के भाई सुभाष का झगड़ा गांव के ही नीलम उर्फ रवि पुत्र प्रकाश उर्फ कल्लू निवासी ग्राम दौला रजपुरा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के साथ हुआ था. इस दौरान नीलम उर्फ रवि द्वारा वादी के भाई के साथ मारपीट की गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर वादी के भाई सुभाष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी. वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 33/25 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया.
पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया अरेस्ट
इसी मामले को लेकप सोमवार को कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अभियुक्त नीलम उर्फ रवि पुत्र प्रकाश उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के चीती पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






