Greater Noida पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त पर कसी नकेल, दर्ज हैं इतने मुकदमे
ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये का इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.
- Rishabh Chhabra
- 24 Feb, 2025
ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये का इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य गुनाहों से पर्दा उठाने की कोशिश में लगी हुई है. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद कई और गुनाहों से पर्दाफाश हो जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है.
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अरेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार थाना जारचा पुलिस द्वारा रविवार को अभियुक्त सोनू पुत्र ओमी निवासी ग्राम गेसूपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा अभियुक्त को गेसूपुर रोड शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि पकड़े गए इनामी अभियुक्त के खिलाफ जारचा थाने में ही चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी का लंबे समय से इंतजार था.
शातिर किस्म का अपराधी है अभियुक्त सोनू
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और एक गैंग का सदस्य है. आरोपी संगठित गैंग बनाकर घरों में चोरी, नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित करता है. अनुचित आर्थिक लाभ हेतु थाना जारचा क्षेत्रान्तर्गत चोरी व नकबजनी जैसी घटना को अंजाम दिया करता था. गैंग के 2 सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अभियुक्त सोनू लगातार फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






