Greater Noida पुलिस ने चेकिंग के दौरान की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार समेत अभियुक्त अरेस्ट, जानें पूरा मामला

top-news
ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है। 

चेकिंग के दौरान अवैध हथियार समेत आरोपी अरेस्ट 

बताया जा रहा है कि रविवार को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त सागर पुत्र श्रीपाल को मिलक खटाना की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमन्चा मय 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *