https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Greater Noida में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, बरामद हुआ ये सामान

top-news
ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 


हर्ष फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार 23 फरवरी 2025 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से आर्शीवाद गैस्ट हाउस/बैंकेट हॉल ग्राम साकीपुर में हर्ष फायरिंग करने वाला वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र जयप्रकाश को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्र के एलजी गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। फिलहाल हर्ष फायरिंग में घायल दोनों व्यक्तियों की स्थिति खतरे से बाहर है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *