नोएडा में फिर मुठभेड़, पुलिस ने पीछा कर एक मोबाइल स्नेचर को किया घायल, दूसरे को भागते हुए पकड़ा

top-news
थाना फेस-1 पुलिस द्वारा देर रात को सेक्टर-15ए के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सेक्टर-16 की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये

Noida: नोएडा के फेस 1 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान दो मोबाइल स्नैचरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को मौके से भागता हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फेस 1 थाना क्षेत्र में भी कुछ दिन पहले आरोपियों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रोका तो भागने लगे

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस द्वारा देर रात को सेक्टर-15ए के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सेक्टर-16 की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन तो नही रूके और सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों व्यक्तियों की मोटरसाइकिल हड़बड़ाहट में फिसलकर गिर गई। एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान श्याम कुमार उर्फ बब्बल पुत्र प्रमोद महतो (26) निवासी बिहार और वर्तमान पता दिल्ली के रूप में हुयी है। दूसरे बदमाश समीर अली (22) पुत्र जाहिद अली निवासी दिल्ली को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, तमंचा बरामद

एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी/लूट के 6 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, श्याम कुमार उर्फ बब्बल के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद हुए मोबाइल फोन में से एक मोबाइल फोन थाना फेस-1 नोएडा पर दर्ज है। एक अन्य मोबाइल फोन कल्यानपुरी थाना क्षेत्र से चोरी किया था। बरामद हुयी चोरी की मोटरसाइकिल भी दिल्ली से चोरी कई गई थी। श्याम कुमार उर्फ बब्बल उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व से विभिन्न थानों पर 8, समीर के विरूद्ध 2 मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *