भैंस के नाम पर पैकिंग कर बेच रहे थे गोवंश का मांस, तस्करी करने वाले कंपनी के दो अधिकारी गिरफ्तार

top-news
कार्नीफ्रेश प्रा.लि. द्वारा अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा. लि,.से मांस खरीदकर एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गो मांस की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी गाय के मांस को भैंस के मांस के रूप में पैकिंग कर बेच रह थे।

लावारिस पशुओं को चोरी छिपे काटते थे

डीसीपी क्राइम नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 15 फरवरी को क्राइम ब्रांच और थाना दादरी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुये गौवंश के मांस की तस्करी करने वाले अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा.लि. क जनरल मैनेजर फराज खान पुत्र नियाज खान और मीट एक्सपोर्ट मैनेजर रेहान खान को पूछताछ के बाद अपराध की पुष्टि होने पर गिरफ्तार किया था। आरोपियों द्वारा लावारिस पशुओं को चोरी छिपे काटने व गौकशी करने वालों से गौवंश मांस खरीदकर भैस के मांस के रूप में पैकिंग कर निर्यात किया जा रहा था।

एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा था मांस

कार्नीफ्रेश प्रा.लि. द्वारा अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा. लि,.से मांस खरीदकर एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था।  जिसके निरीक्षण के बाद एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ मांस प्रतिबंधित गौवंश मांस पाया गया था। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कोल्ड स्टोरेज के अंदर प्रतिबंधित मांस को स्टोर कर अन्य मांस के साथ बाहर भेजे जाने की श‍िकायत पर पुलिस कोल्ड स्टोरेज की लगातार जांच कर रही है। इनसे जुड़े लोगों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है। पहले भी पुल‍िस गाजियाबाद में ऐसे कोल्ड स्टोरेज का भंडाफोड़ कर चुकी है।

बता दें कि कई महीने पहले दादरी के लुहारली टोल प्लाजा पर एक ट्रक पकड़ा गया था, जिसमे गौमांस था। उसी के बाद एक कोल्ड स्टोरेज से भी गौ मांस बरामद हुआ था।  उस मामले में कई गिरफ्तारी हुई थी। अब उसी मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *