ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या केस में बड़ी कार्रवाई, पति और सास गिरफ्तार, 25 वर्षीय महिला की मौत से मचा था हड़कंप

top-news
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा की थाना कासना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को मृतका तनु के भाई ने अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।


सिरसा गोलचक्कर के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर 29 जुलाई को सिरसा गोलचक्कर के पास से मामले में वांछित पति अमित भाटी और सास किरशन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम घंघौला, थाना कासना के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


दहेज प्रताड़ना और हत्या का दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80/85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जांच जारी, अन्य पहलुओं की भी हो रही पड़ताल

पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *