ग्रेटर नोएडा में कांवड़ रूट का ADCP ने किया निरीक्षण, NH-91 पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
- Shiv Kumar
- 01 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने शुक्रवार को कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (NH-91) सहित बादलपुर थाना क्षेत्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों के साथ किया रूट का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान एसीपी बिसरख, थाना बादलपुर प्रभारी समेत पुलिस बल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। एडीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर
एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






