दादरी पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- Shiv Kumar
- 03 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, दादरी, नोएडा और जेवर के विधायक, दोनों विधान परिषद सदस्य सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम बना दिया।
चुनावी तैयारियों के बीच कार्यकर्ताओं में जोश भरने पर जोर
आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और चुनावी तैयारियों को लेकर संदेश देंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और चुनावी रणनीति को गति मिलेगी। सभा में मौजूद नेताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह साफ दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन सुनने के लिए पहुंचे।
दादरी फिर बना चुनावी राजनीति का केंद्र
दादरी एक बार फिर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनता नजर आ रहा है। करीब पांच महीने पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसी क्षेत्र में पीडीए जनसभा के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया था। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी दादरी से आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा आयोजित कर अपने चुनावी अभियान को नई धार देने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में दादरी में आयोजित यह जनसभा आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से और अधिक चर्चा में ला दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






