https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक लाख इनामी बदमाश को किया ढेर; जीतू ने गाजियाबाद में एक और झज्जर में किया था डबल मर्डर

top-news
फरारी के दौरान सुपारी लेकर थाना तिलामोड़ गाजियाबाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। नोएडा एसटीएफ की मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य के साथ  मुठभेड़ हो गई। जिसमें एसटीएफ की गोली लगने बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर उलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बदमाश की पहचान जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी आसौंदा सिवान थाना आसौंदा जिला झज्झर हरियाणा के रूप में हुई है। जिस पर गाजियाबाद से थाना टीला मोड़ के 2023 के हत्या के केस में वांछित होने पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।  जीतू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 

झज्जर में किया था डबल मर्डर
एसटीएफ ने बताया कि जितेंद्र ने 2016 में झज्झर में डबल मर्डर किया था। इस केस में उसको आजीवन कारावास की सुनाई गई थी। 2023 में जीतू पैरोल पर  जेल से बाहर आया और फरार हो गया। फरारी के दौरान सुपारी लेकर थाना तिलामोड़ गाजियाबाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जीतू जेल में रहने के दौरान  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया था। फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा था। इसके बाद से ही पुलिस को जीतू की तलाश थी।

मेरठ में एसटीएफ ने दबोचा तो की फायरिंग

 एनोएडा एसटीएफ यूनिट को जीतू के लोकेशन के बारे में जानकारी मिलने बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार देर रात जीतू पुलिस के शिकंजे में फंस गया। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई और बुरी तरह से घायल हो गया। घायल जीतू को लेकर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीतू पर 2016 से 2023 के बीच डबल मर्डर समेत 8 केस दर्ज थे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *