Noida में 50 हज़ार के इनामी बदमाश की तोड़ी पुलिस ने 'कमर', दर्ज हैं इतने मुकदमे
ग्रेटर नोएडा की पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल थाना दादरी पुलिस द्वारा 50 हजार रूपये के इनामी वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
- Rishabh Chhabra
- 26 Feb, 2025
ग्रेटर नोएडा की पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल थाना दादरी पुलिस द्वारा 50 हजार रूपये के इनामी वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अरेस्ट कर लिया है।
50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अरेस्ट
बताया जा रहा है कि बुधवार को थाना दादरी पुलिस द्वारा बसन्तपुर बांगर जाने वाली सड़क के पास चेकिंग की जा रही थी। वहीं चेकिंग के दौरान पुलिस बल को मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा शख्स को रूकने का ईशारा किया गया, तो वह नहीं रूका और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल द्वारा शक होने पर पीछा किया गया तो बाईक सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल शख्स की पहचान 50 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित/ वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ निजाम पुत्र मेहर उर्फ महरूद्दीन उर्फ अल्लामेहर निवासी नई बस्ती पट्टी मुडाला नाला के पास कस्बा व थाना खेकडा बागपत के रूप में हुई है।
तीन साल से फरार चल रहा था आरोपी
अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 1 तमंचा .315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई। अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा साल 2022 में अपने 8 अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत केएमपी पर लोहे की चद्दरो से भरे ट्रक लूट की घटना को अन्जाम दिया गया था। पूर्व में ही अन्य अभियुक्तगण को मय ट्रक मय माल के गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्त सोनू उर्फ निजाम उपरोक्त 3 वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






