Noida में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात का आयोजन, भारी संख्या में शिव भक्तों ने लिया हिस्सा
पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है. शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है.
- Rishabh Chhabra
- 26 Feb, 2025
पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है. शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. हर कोई बाबा भोलेनाथ की दूध, घी, बेलपत्र, शहद, दूर्वा आदि सामग्रियों से बाबा को प्रसन्न करने में लगा हुआ है. वहीं नोएडा में इस पावन मौके पर हजारों शिव भक्तों ने भव्य शिव बारात निकाली.
1000 से अधिक श्रद्धालु हुए शिव बारात में शामिल
बताया जा रहा है कि इस भव्य शिव बारात का आयोजन सेक्टर 39 और सेक्टर 40 के निवासियों द्वारा किया गया. इस शिव बारात में 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की लय पर नाचते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली.
बर्फ से बने शिवलिंग ने खींचा लोगों का ध्यान
शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने जयकारों और नृत्य करके हिस्सा लिया. वहीं इस शिव बारात में बर्फ से बने शिवलिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. अनोखी शिव मूर्ति और कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया. ये शिव बारात सेक्टर 40 साईं मंदिर से शुरू होकर सेक्टर 39 मंदिर तक पहुंची. सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही.
महाशिवरात्रि की पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है. फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवजी ने वैराग्य का त्याग कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया और माता पार्वती से विवाह किया था. इसी कारण से हर साल शिव-गौरी के विवाह उत्सव के रूप में महाशिवरात्रि को भक्त मनाते हैं.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






