नोएडा फिल्म सिटी में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ‘ॐ’, अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा

- Nownoida editor1
- 27 Feb, 2025
Greater Noida: जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास बनने वाले इंटरनेशनल फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा ॐ बनाए जाएगा। इसका निर्माण एक करोड़ स्क्वॉयर फीट जमीन पर होगा। कंपनी का दावा है कि ऊँ इतना बड़ा बनेगा कि अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा।
अंतरिक्ष से दिखाई देने दुनिया का तीसरा स्थान होगा
गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। पहला चरण 230 एकड़ और दूसरा चरण 670 एकड़ में बनना है। जिसका विकास फिल्म निर्माता बोनी कपपूर की कंपनी और भूटानी इंफ्रा मिलकर कर रही है। कंपनी के सीईओ आशीष भूटानी ने बताया कि फिल्म सिटी के दूसरे चरण में 250 एकड़ में ॐ बनाया जाएगा। ॐ का प्रतीक इतना बड़ा होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। फिल्म सिटी का मुख्य आकर्षण के साथ धार्मिक मॉडल पर फिल्म सिटी का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला यह दुनिया का तीसरा स्थान होगा। इसके साथ ही फिल्म सिटी में जलाशयों और नहरों का भी निर्माण किया जाएगा। इनमें स्टीमर, याट और आकर्षक नाव चलेंगी।
कनाडा की कंपनी ने डिजाइन बनाया
फिल्म सिटी दुनिया की सबसे
आधुनिक, सबसे बड़ी और तकनीकि रूप से सबसे
अच्छी होगी। फिल्म सिटी का नक्शा 21 देशों का भ्रमण करने के बाद तैयार किया गया। फिल्म
सिटी का पूरा डिजाइन कनाडियन कंपनी फोरेक ने बनाया है। इसी कंपनी ने यूनिवर्सल
स्टूडियो और डिजनीलैंड को डिजाइन किया था।
बोनी कपूर बेटी के साथ लेंगे कब्जा
गौरतब है कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म
सिटी के लिए निर्माणकर्ता कंपनी गुरुवार को जमीन का कब्जा लेगी। बोनी कपूर अपनी
बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और सीईओ आशीष भूटानी के साथ जेवर पहुंचकर
कब्जा लेंगे। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पहले चरण के
लिए जमीन की घेराबंदी के साथ ही किसानों की फसल को हटवा दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *