नोएडा में मुठभेड़, राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक बदमाश को लगी पुलिस की गोली, दूसरे को भागते हुए पकड़ा

top-news
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए सेक्टर-98 की तरफ भागने लगे।

Noida: नोएडा में एक बार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को भागते हुए पुलिस ने दबोच लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार दोनों बदमाश राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं। अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

चेकिंग के दौरान हुई बाइक सवारों से मुठभेड़

नोएडा पुलिस कमिश्ररेट मीडिया सेल के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा गुरुवार को सेक्टर-44 के सामने चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम एमिटी गोल चक्कर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए सेक्टर-98 की तरफ भागने लगे।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए बाइक सवारों पर फायरिंग की, जिसमें एक को गोली लग गई। पुलिस की गोली से घायल की पहचान विजय (25) पुत्र धर्मवीर निवासी फरीदाबाद के रूप में हुयी है। वहीं, दूसरे बदमाश नौशाद उर्फ टोला (22) पुत्र युसूफ मलिक निवासी नोएडा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

छीने गए 8 मोबाइल के साथ तमंचा और बाइक बरामद

नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ नोएडा में विभिन्न स्थानों से राह चलते लोगों से छीने गए 8 मोबाइल फोन व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए दोनों युवक शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो जाते हैं। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है। बदमाशों के अपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *