ग्रेनो वेस्ट में कुत्ते को लेकर बवाल; गौर सिटी 12th एवेन्यू में NGO कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड्स भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2025
Greater Noida: नोएडा एनसीआर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 12th एवेन्यू में कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। सोसाइटी की एक लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला द्वारा बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद महिला पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इसी मामले में गुरुवार शाम को एक एनजीओ के 12 सदस्य सोसाइटी में प्रवेश करना चाहते थे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घटना के बाद कुत्तों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार तो नहीं हो रहा। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने अंदर जाने से रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई, जिससे माहौल और गरमा गया।
कुछ दिन पहले महिला ने बच्चे को पीटा था
बता दें
कि कुछ दिन पहले गौर सिटी 12th एवेन्यू की लिफ्ट में हुए एक विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो
में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में प्रवेश करना चाहती थी। तभी
एक बच्चा
डर के कारण असहज महसूस करने लगा। इस बात पर महिला ने बच्चे के साथ मारपीट कर दी थी।
पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने स्थिति को संभाला, दोनों पक्षों को कराया शांत
इसी सिलसिल में को एनजीओ के सदस्य सोसाइटी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसे लेकर गार्ड्स और एनजीओ कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर सोसाइटी के लोग बाहर आ गए और दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस हुई। सोसाइटी के AOA मेंबर ने बताया कि संस्था के लोग सोसाइटी में जबरन प्रवेश करना चाहते थे, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में लिफ्ट में बच्चे के साथ मारपीट करने वाली महिला पर कार्रवाई के बाद यह एनजीओ कुत्तों की स्थिति का जायजा लेने आया था। सोसाइटी के सुरक्षा नियमों के कारण बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






