https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

UP सरकार हुई शराब की ई लॉटरी से मालामाल, आ गया इतना धन की सुनकर होंगे आप भी हैरान !

top-news
प्रयागराज में आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के ई-लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है.
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

प्रयागराज में आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के ई-लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है. ई- लॉटरी के लिए आवेदन 28 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे तक आनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर प्राप्त किये गये हैं. 

14 फरवरी को शुरू हुई थी पंजीकरण प्रक्रिया 

दरअसल आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण 14 फरवरी 2025 को शुरू हुए थे. इसके साथ ही 17 फरवरी 2025 से पंजीकरण के साथ आवेदन भी शुरू हो गये थे. वहीं पंजीकरण आवेदन दोनों ही आज 28 फरवरी 2025 तक आनलाइन पोर्टल पर प्राप्त किये गये हैं. यह सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से आनलाइन थी और आवेदक द्वारा समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस आनलाइन ही जमा किये जाने थे. भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 21 वर्ष से अधिक है एवं जो अन्य किसी कारण से अनर्ह नहीं है, वो इसके लिए आवेदन कर सकता था.

ई-लाटरी के लिए कुल 27,308 फुटकर दुकानों के आवेदन 

बताया जा रहा है कि ये ई-लाटरी 6 मार्च 2025 को खोली जाएगी और पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा. आज आवेदन प्राप्त करने के अंतिम दिन तक प्रदेश की कुल 27,308 फुटकर दुकानों हेतु कुल 414676 आवेदन किये गए हैं और रू 2262.26 करोड़ प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्राप्त हुई है.

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *