पांचवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर; धूमधाम से हुई गोद भराई, मुंहबोले भाई डॉ. एपी सिंह ने निभाई रस्में
- Shiv Kumar
- 03 Mar, 2025
Greater Noida: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर गुड न्यूज देने वाली हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रह रहीं सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनने वाली है। इसी कड़ी में सीमा हैदर गोद भराई की रस्म को रविवार को धूमधाम से हुई।
चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई थी
बता दें कि सीमा हैदर
पिछले दो वर्षों से अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा गांव में रह रही
हैं। सीमा के चार बच्चे पहले से हैं और अब पांचवां बच्चा
सचिन का होने वाला है। सीमा नौवें महीने में प्रवेश कर चुकी हैं। जिसकी वजह से रविवार
को सीमा के मुंह बोले भाई और सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉक्टर एपी सिंह ने सीमा के घर
रबुपुरा पहुंच कर गोद भराई की रस्म पूरी की। गोद भराई कार्यक्रम में एपी सिंह अपनी
मां और परिवार के साथ पहुंचे थे। वह सभी रस्मों का सामान अपने साथ लाये। इस मौके
पर महिलाओं ने ढोल-बाजे के साथ पारंपरिक गीत भी गए। सीमा हैदर के इस कार्यक्रम का
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पहली बार सीम की हुई गोद भराई
डॉ. एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं। सीमा भारतीय संस्कृति को अपना रही हैं। उनके चार बच्चे पहले से हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब उनकी गोद भराई की रस्म मनाई जा रही है। यह सनातन धर्म की संस्कृति है। वहीं, सीमा हैदर ने एपी सिंह और उनकी माता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोद भराई की रस्म मायके की तरफ से होती है। एपी सिंह परिवार ने उन्हें इस दौरान पूरा प्यार सम्मान दिया। उन्हें भारत में बहुत प्यार मिला है। वह एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं और हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करती हैं। भारत आने के बाद से सीमा सभी हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को धूमधाम से मना रही हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






