Breaking News

गाजियाबाद में अनोखी शादी; दूल्हे ने दहेज में लिए 11 हजार पौधे, बैलगाड़ी से विदा हुई दुल्हन

top-news
सुरविंदर ने अपनी शादी के निमंत्रण पत्र में 10 अनोखे वचन भी दिए हैं, जो समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Ghaziabad: गाजियाबाद के रईसपुर गांव के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरविंदर की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सुरविंदर और प्रिया की शादी का निमंत्रण पत्र और उसमें लिखे गए 10 वचन लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पारंपरिक शादियों से हटकर कई अनोखी बातें हैं, जो समाज में बदलाव और सादगी का संदेश देती हैं।

दहेज में लिए 11 हजार पौधे

सुरविंदर ने अपनी शादी को सादगी से करने का निर्णय लिया था। इस अनोखी शादी में लड़की के परिवार से  दहेज तो लिया लेकिन दहेज बड़ा अनोखा है। दहेज के रूप में महज 11 हजार पौधे लिए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है। साथ ही दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से हुई, जो इस शादी को और भी खास बनाती है। सुरविंदर ने अपनी शादी के निमंत्रण पत्र में 10 अनोखे वचन भी दिए हैं, जो समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

दूल्हे पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सुरविंदर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनका मानना है कि यह कदम न केवल समाज को सशक्त बनाएगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा। यह सादगी से शादी करने और फिजूल खर्च को रोकने का एक उदाहरण है, जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। इस अनोखी शादी ने न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे देश में सादगी, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश दिया है।

निमंत्रण पत्र पर छपवाए थे 10 संकल्प

गौ सेवा भंडारा, सिलाई स्कूल का उद्घाटन, स्लम स्कूल का उद्घाटन, वृद्धो के लिए भारत दर्शन तीर्थ यात्रा, रक्तदान शिविर, सर्वधर्म आर्शीवाद समारोह, जीरो वैस्ट वैवाहिक कार्यक्रम, गांव गोद योजना, नशा छोड़ो जागृती अभियान, वर वधु द्वारा 51 ई लाइब्रेरी खोलने का संकल्प।

राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां बनीं शादी गवाह

किसान नेता ही नहीं बल्कि कई राजनैतिक और सामाजिक हस्तियाँ भी इस शादी का गवाह बनी। पूर्व मेयर आशु वर्मा वर वधु को आशीर्वाद देने पंहुचे। सोशल एक्टिविस्ट ऋचा सूद और कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा सहित कई नामी हस्तियाँ भी इस अनोखी शादी में मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *