https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Greater Noida के टेंट हाउस में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के चचूला गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक टेंट हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग की इस घटना के चलते इलाके के लोगों में दहशत मच गई। भीषण आग की लपटों को देखकर हर कोई सहम गया। 

दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू 

वहीं टेंट हाउस में भीषण आग की घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस भयानक घटना के चलते लाखों का नुकसान हो गया है।

12 बकरियों की मौत, 40 बकरे झुलसे 

मिली जानकारी के अनुसार टेंट हाउस के पास बने बकरी फार्म हाउस को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिसकी वजह से भीषण आग में जल जाने की वजह से करीब 12 से ज्यादा बकरियों की जलकर मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 40 से ज्यादा बकरे बुरी तरह झुलस गए हैं। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *