Hostel संचालक को धमकी व खाली गाड़ी पर फायर करने के मामले में 4 अरेस्ट, ये सामान हुआ बरामद

top-news
ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 4 अभियुक्तों को अरेस्ट किया गया है।

ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 4 अभियुक्तों को अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए अभियुक्तों को निजी हॉस्टल संचालक को धमकी व खाली गाड़ी पर फायर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 पिस्टल मय 7 कारतूस जिन्दा 32 बोर, 2 तमंचे .315 बोर बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट 
 
मिली जानकारी के अनुसार थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मंगलवार को लोकल इंटेलीजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा निजी हॉस्टल संचालक को धमकी व खाली गाड़ी पर फायर करने वाले 4 अभियुक्तों सोनू उर्फ हर्देश पुत्र राजपाल उम्र करीब 30 वर्ष, पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी पुत्र विक्रम सिंह उम्र करीब 27 वर्ष,  अर्चित पुत्र केहर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, दीपक नागर पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी गुर्जरपुर रेलवे लाइन के पास खण्डहर से की गई है। 

अभियुक्तों ने 2 करोड़ की रंगदारी की भी मांग की 

वहीं अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को 2 पिस्टल मय 7 कारतूस जिन्दा 32 बोर, 2 तमंचे .315 बोर बरामद हुए है। बता दें कि अभियुक्तों द्वारा 22 फरवरी 2025 को योजनाबद्ध तरीके से एक साथ मिलकर निजी हॉस्टल संचालक के ऊपर फायर किया गया था और मौके से भाग गये थे। इतना ही नहीं जंकी एप्प के माध्यम से 2 करोड़ रूपये की रंगदारी की भी मांग की गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *