https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Authority और प्रशासन के खिलाफ किसानों ने फिर भरी हुंकार, कर दिया ये बड़ा ऐलान

top-news
ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को 8 मार्च को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का ऐलान कर दिया है।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को 8 मार्च को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का ऐलान कर दिया है। दरअसल प्राधिकरण और प्रशासन के किसानों की समस्याओं को लेकर उदासीन रवैया के कारण किसानों में भारी रोष है। जिसके चलते आज हुई मीटिंग में ये फैसला लिया गया है। 

एनटीपीसी के किसानों में भारी रोष- खलीफा 

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि एनटीपीसी के किसानों की समस्याओं के हल के लिए डीएम की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनी थी। जिसे अभी तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई निर्णय एवं कार्रवाई नहीं की है। जिससे एनटीपीसी के किसानों में भारी रोष है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद भी प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों का उदासीन रवैया किसानों को रास नहीं आ रहा। 

किसान संघर्ष मोर्चा ने 8 मार्च को महापंचायत का किया ऐलान 

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि हजारों किसानों के आंदोलन करने के बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात के बावजूद प्राधिकरण स्तर पर एवं डीएम के स्तर पर आबादियों के संबंध में, नए कानून के संबंध में, 10% प्लाट के संबंध में कोई सकारात्मक बातचीत एवं कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण किसान संघर्ष मोर्चा ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट में किसानों की महापंचायत करने का निर्णय किया है। 

"सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं निकला हल"

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। इस संदर्भ में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी हुई थी और उन्होंने स्पष्ट रूप से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया था। इस दौरान कई बार किसान संघर्ष मोर्चा के नेता जिलाधिकारी से मिले परंतु जिलाधिकारी के स्तर पर कोई गंभीरता मुद्दों के हल के लिए दिखाई नहीं दी यही वजह है कि किसान संघर्ष मोर्चा ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि आने वाली 8 मार्च को किसान कलेक्ट्रेट पर महापंचायत कर समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। 

मीटिंग में मौजूद रहे किसान 

आज मोर्चा की मीटिंग में जयप्रकाश आर्य वीर सिंह, नेताजी कुंवरपाल, प्रधान सतीश यादव, दुर्गेश शर्मा, कृष्ण यादव, भोजराज रावल, प्रवीण चौहान, संदीप चौहान, अशोक भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट गोपी राम,ओमवीर पवार, धर्मेंद्र एडवोकेट, एवं अन्य दर्जनों साथी मौजूद रहे। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *