ग्रेटर नोएडा में माता रानी के जयकारों से गूंजा GT रोड, झंडेवालान मंदिर से ज्योति लेकर पहुंचे भक्त
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा। नवरात्र से पहले ग्रेटर नोएडा के जीटी रोड पर माता रानी के भक्तों की धूम देखने को मिली। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से पैदल ज्योति लेकर आ रहे भक्तों का जत्था बादलपुर जीटी रोड, दादरी से गुजरता नजर आया। भक्त माता रानी के भजनों और डीजे की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान बादलपुर और दादरी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालती दिखाई दी। पुलिस की निगरानी में भक्तों का जत्था ज्योति लेकर आगे बढ़ रहा है।
झंडेवालान मंदिर से पैदल ज्योति लेकर निकले भक्त
दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर से माता रानी की ज्योति लेकर पैदल निकले भक्तों का जत्था ग्रेटर नोएडा पहुंचा। जीटी रोड पर यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन गाते और जयकारे लगाते नजर आए। भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया और सड़क पर धार्मिक माहौल बना रहा।
भजनों और डीजे की धुन पर झूमते दिखे श्रद्धालु
ज्योति यात्रा में शामिल भक्त माता रानी के भजनों और डीजे की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान लगातार माता रानी के जयकारे लगाए जा रहे थे। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच जीटी रोड पर माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा को देखते हुए बादलपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर आई। पुलिसकर्मी जत्थे के साथ मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखते दिखे। पुलिस की निगरानी में भक्त पैदल ज्योति लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा 11 अक्टूबर को पहले नवरात्र के मद्देनजर निकाली जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






