गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद; बाइक सवार आइसक्रीम विक्रेता का मोबाइल छीनकर हुए फरार

top-news
कार सवार युवकों ने पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार बाइक से बदमाश भाग निकलने में कामयाब हुए।

Ghaziabad: गाजियाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। नंदग्राम थाना क्षेत्र राजनगर एक्सटेंशन में बाइक सवार बदमाशों आइसक्रीम विक्रेता का फोन छीन कर फरार हो गए। कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार बाइक से दोनों बदमाश भाग निकलने में कामयाब हुए।  पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
कार सवार ने किया पीछा
चश्मदीद यशपाल कसाना ने बताया कि वह कार से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने आइसक्रीम विक्रेता का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। जब उन्होंने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया तो वह मौका देख कर भाग निकले। 
फोन किया तो बदमाश बोले पासवर्ड बताओ 
 पीड़ित के अनुसार, जब आइसक्रीम विक्रेता ने अपने मोबाइल पर फोन किया तो बदमाशों ने मोबाइल का पासवर्ड पूछा। बोले भाईजान पासवर्ड नहीं बताओगे तो हमें कैसे पता चलेगा कि मोबाइल तुम्हारा है, हमने तुम्हारा मोबाइल छीनने वाले को पकड़ रखा है।
मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं, डायल 112 पर कॉल करने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक पर दो युवक आए और उसका फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 
एनसीआर में मोबाइल छिनौती आम
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मोबाइल लुटेरेों का आतंक हैं। विभिन्न राज्यों से आए बदमाश गिरोह बनाकर मोबाइल छीनते और लूटते हैं। इनके निशाने पर वह लोग होते हैं, जो मोबाइल पर बात करने मगशूल होते हैं। तभी मौका पाकर बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं। कुछ चोर-बदमाशों को तो पुलिस पकड़ती रहती है लेकिन ये वारदात कभी रुकती नहीं है। एनसीआर में ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब मोबाइल छिनौती की घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *