ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में पुलिस ने मारी गोली, काफी दिन से चल रहा था फरार

top-news
पुलिस ने सागर नाम के घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती इलाज जारी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। जारचा थाना पुलिस देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।  पलिस की गिरफ्त में आया बदमाश की तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी। 

पुलिस ने रोका तो बाइक सवार ने की फायरिंग
 एडिशनल  डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा  ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गेसुपुर गांव निवासी सागर (23) के रूप में हुई है। एडीसीपी ने बताया कि देर रात जारचा थाना पुलिस तेल मिल के पास खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका और बाइक के साथ तेजी से भागने लगे। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदमश के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही लाल रंग की बाइक भी जब्त की गई है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि बदमाश के स्वस्थ होने पर कोर्ट के समक्ष पेश कर कस्टडी की मांग जाएगी। इस दौरान बदमाश द्वारा किए गए अपराधों के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *