विशेष प्रवर्तन अभियान; नोएडा में बिक रही थी अरुणांचल प्रदेश की शराब, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

top-news
आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाया जा अभियान

Noida: उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर में अवैध शरा बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तक मंगलवार को थाना सेक्टर 113  पुलिस टीम एवं आबकारी टीम द्वारा एफएनजी कट के पास से आसिफ उर्फ चांद पुत्र मो. अजहर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 30 पन्जे विदेशी शराब क्रेजी रोमियो नाजायज (NV DISTILLERIES & BREWERIES P LTD PUNJAB EXCISE)  बरामद हुआ है। यह शराब अरुणांचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है, जिसकी  तीव्रता 42.8%  है। आसिफ के विरुद्ध थाना सेक्टर 113 नोएडा में धारा 63 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गयी।

शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण

इसी तरह जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र –2 व उनकी  टीम द्वारा  अपराध निरोधक क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान  हाजीपुर, बरौला, शोरखा  स्थित देशी, विदेशी ,बीयर एवं मॉडल शॉप, दुकानों का सघन निरीक्षण किया। दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई तथा एमआरपी पर शराब का विक्रय होना सुनिश्चित कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *