ग्रेटर नोएडा में चला बुलडोजर, तिलपता में प्राधिकरण की 22 करोड़ की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

top-news
सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपत में अवैध कॉलोनी पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक बार फिर बुलडोजर चला है। तिलपता में प्राधिकरण की जमीन पर भूमाफिया अवैध कॉलोनी काट रहे थे। जिसकी सूचना पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के सौथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। जमीन की कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है, जिस पर भूमाफिया कब्जा करना चाह रहे थे। भूमाफिया भोले भाले लोगों को झांसे को लेकर प्लॉट बेचा जा रहा था। इस जमीन पर सड़क और चारदीवारी बनाई गई थी। सूचना पर प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से चारदीवारी और सड़क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों पर बुलडोजर की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *